{"_id":"62741b67fda5fd76a520737c","slug":"electrcity-bareilly-news-bly4838412125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी की मार, कई इलाकों में बिजली अब तक बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी की मार, कई इलाकों में बिजली अब तक बहाल नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आंधी के कारण बाधित हुए बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार को भी बहाल नहीं हो सकी, इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बुधवार को आंधी ओर बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड लाइनों को भी नुकसान पहुंचा था। मंगलवार को मधुवन कॉलोनी में अंडरग्राउंड लाइन के जंक्शन बॉक्स में आग के कारण 250 से ज्यादा घरों की बिजली 20 घंटे ठप रही, इसके बाद बुधवार को आंधी-बारिश के कारण पूरे शहर के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर एचटी लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से जिले के सभी चार खंडों में सप्लाई बाधित हुई। बृहस्पतिवार को शाम तक विद्युुत वितरण खंड द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ बिजली सप्लाई को बहाल नहीं कर सके।
बिल्सी। बुधवार शाम आंधी के कारण उझानी सब स्टेशन से बिल्सी के लिए जाने वाली 33 केवीएम की बिजली लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण नगर समेत आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 22 घंटे के बाद भी बिल्सी समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी। दरअसल, उझानी से बिल्सी तक जाने वाली बिजली लाइन में अक्सर फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। पिछले दस दिन से इस लाइन में लगातार फाल्ट हो रहे हैं।