फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Election of six members of Municipal Corporation Executive today

Bareilly News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज

Thu, 26 Jun 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Election of six members of Municipal Corporation Executive today
बरेली। नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव बृहस्पतिवार को महापौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में होगा। नामांकन से लेकर चुनाव तक की प्रक्रिया दिन में फाइनल होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, कार्यकारिणी समिति के भाजपा सदस्य सागर मौर्या, गरिमा कमांडो, सौरभ कुमार, नीरज कुमार व सपा के सलीम पटवारी का दो साल कार्यकाल समाप्त हो गया है। इन्हीं के स्थान पर नए सदस्य चुने जाने के लिए बैठक होनीथी। चुनाव बुधवार को होना था, लेकिन पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की के आकस्मिक निधन से बैठक स्थगित कर दी गई। महापौर उमेश गौतम ने संवेदना व्यक्त करते हुए बैठक टाल दी। यही बैठक बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

भाजपा ने पांच नाम तय किए, ऐलान नहीं हुआ
महापौर और भाजपा के नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से परामर्श के बाद पांच नाम तय कर लिए हैं, लेकिन ऐलान नहीं किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुकेश सिंघल, सतीश कातिब मम्मा, पूनम राठौर, हर्ष कुमारी, रंजीत वाल्मीकि के नाम सबसे ऊपर हैं। अन्य दावेदारों में शशि सक्सेना, शारदा गुप्ता, महेश राजपूत, राम सिंह पाल, अरब यादव, सुधा सक्सेना, बनवारी लाल शर्मा आदि हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
80 कुल पार्षद
53 भाजपा के पार्षद

13 सपा के पार्षद
14 पार्षद, कांग्रेस, रालोद और निर्दलीय

14 पार्षदों के समर्थन से चुना जाता है एक कार्यकारिणी सदस्य
नगर निगम कार्यकारिणी के लिए गुल बशर होंगे सपा के प्रत्याशी



चेहरे का फोटो भी है



बरेली। नगर निगम कार्यकरिणी चुनाव के लिए बिधौलिया के पार्षद गुलबशर अंसारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। पार्षद आरिफ कुरैशी, अब्दुल कयूम मुन्ना, शमीम अहमद, मोहम्मद. शाकिर, इक़बाल बिल्डर, रईस मियां अब्बासी तथा गुलबशर अंसारी दावेदार थे। प्रत्याशी तय करने के लिए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बंद कमरे में एक-एक कर दावेदारों से वार्ता की और आम सहमति से गुलबशर अंसारी को अधिकृत किया। नगर महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि अभी तक सपा के पार्षद सलीम पटवारी व उमान रजा कार्यकारिणी में हैं। इसमें सलीम पटवारी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed