{"_id":"3bfdc718f72ebaf059bda2a26528726c","slug":"election-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत जिताओ और ओहदा पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत जिताओ और ओहदा पाओ
बरेली
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला पंचायत का चुनाव भाजपा के दिग्गजों के चुनौती बनने जा रहा है। चुनाव न सिर्फ नेताओं की काबिलियत का पैमाना तय करेगा बल्कि भविष्य की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। चुनाव जीतने के लिए बड़े नेताओं को लगाया जा रहा है। उन्हें एक-एक वार्ड देकर प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जो नेता वार्ड जिता पाएंगे वही बड़ा ओहदा पाएंगे। इसके लिए वार्ड प्रभारियों की तैनाती भी की जाएगी। हाईकमान ने कह दिया है कि जो एक वार्ड नहीं जिता सकता वह पार्टी में किसी जिम्मेदारी के काबिल नहीं है।
पार्टी में बनी रणनीति के मुताबिक, जिले के दोनों सांसदों और विधायकों को दो-दो वार्ड दिए जाएंगे। पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जिला कमेटी के पदाधिकारियों को एक-एक वार्ड का प्रभारी बनाया जाएगा। पार्टी जिला पंचायत के सभी 60 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपने जा रही है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस रणनीति के निर्देश प्रदेश हाईकमान से मिले थे। इसके मुताबिक वार्ड वार जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। जल्द ही वार्ड प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अपने-अपने वार्डों से पार्टी का प्रत्याशी तय करने में भी इन प्रभारियों की भूमिका रहेगी। पार्टी का मानना है कि प्रभारी जिसे चाहें उसे टिकट की संस्तुति कर सकते हैं लेकिन वह हारने न पाए यह जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जो नेता अपने वार्ड से पार्टी प्रत्याशी नहीं जितवा पाएंगे, विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान उन्हें प्रत्याशी बनाने पर विचार नहीं करेगा।