फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

डेलीगेट पदों के लिए चुनाव संपन्न

Tue, 24 Mar 2015 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति भोजीपुरा में डेलीगेट के छह पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। अहमदाबाद से दुश्यंत कुमार ने 170 और खेमकरन ने 161 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी भवप्रकाश और मदनलाल को कड़ी शिकस्त दी। पराजित प्रत्याशी मंत्री भगवत सरन गंगवार समर्थित और विजेता पूर्व विधायक  वीरेंद्र सिंह गंगवार समर्थित हैं। उधर सैदपुर सरौरा और डिबनापुर क्षेत्र से जीते प्रत्याशियों के भगवत सरन समर्थित होने का दावा मंत्री के भाई योगेंद्र सिंह गंगवार ने किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र सैदपुर सरौरा से हेमशंकर उर्फ  हरि सिंह ने 121 और हरदयाल ने 105 मत लेकर प्रतिद्वंद्वी जसपाल और वीरेंद्र पाल को हराया। जसपाल को 95 और वीरेंद्र पाल को 101 मत मिले। डिबनापुर निर्वाचन क्षेत्र से डाल चंद को 56,  दाताराम को 46 मत पड़े। इनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र प्रसाद को 40 और श्यामाचरन को 26 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी/ तहसीलदार न्यायिक मनोज प्रकाश ने बताया कि डायरेक्टर चुनाव के लिए 30 मार्च को नाम निर्देशन और आठ अप्रैल को संभव हुआ तो चुनाव होगा। नौ अप्रैल को समिति का चेयरमैन चुना जाएगा।
विज्ञापन

इस चुनाव की खास बात ये रही कि  पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गंगवार के समर्थित प्रत्याशियों ने राज्य मंत्री भगवत सरन गंगवार समर्थित दो प्रत्याशियों पर जीत दर्ज की। अहमदाबाद क्षेत्र में भगवत सरन ने भवप्रकाश और मदन लाल को चुनाव मैदान में उतारा था। वीरेंद्र सिंह गंगवार ने दुश्यंत कुमार और खेमकरन को उनके मुकाबले चुनाव लड़ाया। दोनों नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर वोट भी मांगे। दुश्यंत कुमार को 170 तथा खेमकरन को 161 मत मिले। भगवत सरन गंगवार समर्थित भवप्रकाश को 125 और मदनलाल को 131 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिस्टम भगवत ने तोड़ा: वीरेंद्र
पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि पार्टी स्तर पर यह तय हुआ था कि गन्ना समिति भोजीपुरा में वीरेंद्र सिंह गंगवार और नवाबगंज गन्ना समिति और सेमीखेड़ा चीनी मिल को राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार देखेंगे। इसके बावजूद भगवत सरन ने भोजीपुरा गन्ना समिति चुनाव में हस्तक्षेप करते हुए अहमदाबाद से उनके समर्थकों के मुकाबले अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए। वीरेंद्र ने कहा कि अब वे भी सेमीखेड़ा चीनी मिल डेलीगेट, डायरेक्टर आदि के चुनाव में खुला हस्तक्षेप करेंगे।

वीरेंद्र समर्थकों को क्षेत्र से हराया: योगेंद्र
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के भाई योगेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि अहमदाबाद में उनके समर्थक हार गए तो क्या उन्होंने सैदपुर सरौरा और डिबनापुर क्षेत्र से पूर्व विधायक वीरंन्द्र सिंह गंगवार के समर्थकों को हरा दिया।


ग्राम प्रधान से अभद्रता पर शिक्षक सस्पेंड
भोजीपुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर ठाकुरान के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करने और दूसरे स्कूल से संबद्ध करने के आदेश न मानने का आरोप है।
ब्लाक क्षेत्र भोजीपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर ठाकुरान के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र पाल को 18 मार्च को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया जागीर से संबद्ध किया गया था। आदेश की प्रति जब एनपीआरसी लेकर गए तो इस शिक्षक ने आदेश को फेंक दिया। दूसरा आरोप है कि ग्राम प्रधान राम किशोर गंगवार ने निलंबित शिक्षक की शिक्षिका पत्नी लक्ष्मी देवी के स्कूल में बिना अवकाश के मौजूद न होने पर अनुपस्थिति दर्ज करवा दी थी। इसी बात पर शिक्षक धर्मेंद्र ने प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ  अक्टूबर 2014 में 323 504 506 के तहत मुकदमा लिखा गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धर्मेंद्र पाल को सस्पेंड कर ब्लाक रामनगर के प्राथमिक विद्यालय अजमत भूरीपुर से संबद्ध किया है।

भगाई गई लड़की के साथ इमाम गिरफ्तार
भोजीपुरा। पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले इमाम को लड़की और पांच साल की बच्ची सहित गिरफ्तार किया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

नवाबगंज के गांव टाह से एक महिला अपनी पुत्री और दूसरी विवाहित पुत्री की पांच साल की बेटी को लेकर 21 मार्च को राममूर्त्ति अस्पताल से दवा दिलाने आई थी। टाह की मस्जिद का इमाम तसलीम पांच साल की बच्ची सहित लड़की को भगा कर ले गया। भोजीपुरा थाने में 22 मार्च को लड़की के पिता ने इमाम तसलीम और दूसरे इमाम ऐशान रजा के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया था। एसआई मेहर सिंह ने सोमवार को इमाम को अपहृत लड़की और पांच साल की बच्ची सहित पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार इमाम को कल जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed