{"_id":"5cce1d67bdec22074a6ad2ff","slug":"election-commission-orders-re-polling-at-8-polling-booths-in-shahjahanpur-constituency-on-6-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के आठ बूथों पर पुनर्मतदान कल, ईवीएम, वीवी पैट खराब होने पर आयोग ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के आठ बूथों पर पुनर्मतदान कल, ईवीएम, वीवी पैट खराब होने पर आयोग ने दी मंजूरी
Sun, 05 May 2019 04:46 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 May 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को कराए गए मतदान के दौरान जिन बूथों पर ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की खराबी से मतदान दो घंटे और इससे अधिक समय तक प्रभावित रहा था, वहां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी रिटर्निग अधिकारियों के साथ बैठक करके पुनर्मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बता दें कि सोमवार यहां संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान संसदीय क्षेत्र में मतदान के समय भीषण गर्मी से तापमान के प्रति संवेदनशील कई ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब हो गई थीं। हालांकि, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कई बूथों पर रिजर्व मशीनें भिजवाकर मतदान शुरू करा दिया था, लेकिन अन्य कई बूथों पर दूसरी ईवीएम और वीवी पैट नहीं पहुंचने से मतदान दो से तीन घंटे तक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
इन बूथों पर दोबारा डाले जाएंगे वोट
चुनाव आयोग से मिली अनुमति के अनुसार 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 289 सेठ सियाराम इंटर कालेज के कक्ष संख्या तीन, 133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 687 एलबीजेपी इंटर कालेज के कक्ष संख्या चार एवं बूथ संख्या 327 प्राइमरी पाठशाला रहदेवा, 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र के बूर संख्या 368 जूनियर हाईस्कूल पुवायां एवं बूथ संख्या 351 सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद दक्षिणी कक्ष और 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 140 प्राइमरी नगला बनवारी, बूथ संख्या 255 प्राइमरी रामखेड़ा एवं बूथ संख्या 371 प्राइमरी कटिया रज्जब पर दोबारा वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
पुनर्मतदान के दौरान मध्यमा अंगुली में लगेगी अमिट स्याही
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस अमर पाल सिंह ने बताया कि पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं के हाथ की मध्यमा अंगुली में अमिट स्याही लगाई जाएगी।