फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   adg asks for extra force for rampur by election

रामपुर उपचुनाव संवेदनशील, एडीजी से मांगी अतिरिक्त फोर्स

Sun, 06 Oct 2019 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
adg asks for extra force for rampur by election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामपुर विधानसभा उपचुनाव 21 अक्तूबर को होना है। वहां से आजम खां की पत्नी तंजीम फात्मा सपा की प्रत्याशी हैं। हाल ही में आजम खां के खिलाफ दर्ज करीब 80 से ज्यादा मामलों की वजह से उनके समर्थकों में रोष है। चुनाव में गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन संजीदा है। एसपी रामपुर ने एडीजी से अतिरिक्त फोर्स मांगी है। एडीजी ने मुरादाबाद के डीआईजी को फोर्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी रामपुर ने एडीजी जोन अविनाश चंद्र से रामपुर विधान सभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने चुनाव के लिए पांच सीओ, 50 दरोगा, 125 दीवान और 500 सिपाही की जरूरत बताई है। एडीजी ने इस मामले में डीआईजी मुरादाबाद से बात करके उन्हें फोर्स रामपुर के पड़ोसी जिलों से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि विभाग अतिरिक्त व्यय से बच सके।
विज्ञापन


इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है कि रामपुर में चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाने वाला स्टाफ वहां का मूल निवासी न हो या पहले कभी वहां तैनाती के दौरान किसी मामले में विवादित न रहा हो। एडीजी ने एसपी रामपुर को भरोसा दिलाया है कि उन्हें अपेेक्षा के अनुरूप फोर्स और पीएसी तय समय पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed