{"_id":"677b4a6f2d0c0e4dbf0a16f8","slug":"elderly-monk-dies-due-to-cold-in-bareilly-cold-day-alert-today-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में सर्दी का सितम: बुजुर्ग साधु की मौत, ठंड लगने की आशंका; सुबह से छाया कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में सर्दी का सितम: बुजुर्ग साधु की मौत, ठंड लगने की आशंका; सुबह से छाया कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट
Mon, 06 Jan 2025 08:44 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 08:44 AM IST
सार
बरेली में सर्दी सितम ढहने लगी है। श्मशान भूमि पर रहने वाले बुजुर्ग साधु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आशंका है कि ठंड लगने से साधु की मौत हुई है।
विज्ञापन
सुबह से छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर नश्तर सी चुभ रही है। रविवार दोपहर में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा से बेअसर रही। रात से फिर कोहरा छाने लगा। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग ने दो दिन कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
रविवार को सप्ताहभर बाद चली तेज हवा ने शहर पर बिछी कोहरे की चादर को उड़ा दिया। दोपहर में करीब तीन घंटे तक धूप निकली, पर हवा की वजह से बेअसर रही। अधिकतम पारा 2.5 डिग्री बढ़त के बाद 16.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पांच दिन तक नहीं निकली धूप
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 29 दिसंबर से शहर पर कोहरे की चादर बिछने लगी थी। पांच दिन तक धूप नहीं निकली। सर्द हवा से शहरवासी ठिठुरते रहे। तीन और चार जनवरी को आधे से एक घंटे तक धूप निकली, पर बेअसर रही। रविवार को सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे बाद आसमान साफ हुआ। धूप निकली, लेकिन शीतलहर से बेअसर रही।

Trending Videos
बुजुर्ग साधु की मौत, ठंड लगने की आशंका
बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गांव की श्मशान भूमि पर रहने वाले बुजुर्ग साधु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पता लगा कि ठंड के कारण बुजुर्ग की मृत्यु हुई है।
आसपास के लोगों ने इंस्पेक्टर को बताया कि साधु लगभग दस साल से यहां रह रहे थे। उनके वास्तविक नाम-पते की जानकारी किसी को नहीं है। वह भिक्षाटन कर जीवन यापन करते थे। स्थानीय लोगों ने उनका पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।