फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man dies in bull attack

Bareilly News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in bull attack
हाफिजगंज। खाईखेड़ा गांव में सांड़ के हमले में बुजुर्ग प्रेमराज यादव (80) की मौत हो गई। वह अपनी पौत्री की शादी के बाद घर आए रिश्तेदारों को विदा करके लौट रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक प्रेमराज यादव की पौत्री शिखा की बरात बृहस्पतिवार को आई थी। बरात में शामिल होने आए मेहमानों को विदा करने के बाद शुक्रवार शाम करीब छह बजे प्रेमराज घर लौट रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उनके ऊपर हमलाकर दिया। बुजुर्ग होने की वजह से वह भाग भी नहीं पाए। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक सांड़ ने कई बार उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन

सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छुट्टा पशुओं के आतंक के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। करीब एक महीने पहले इसी सांड़ ने गांव निवासी घासीराम की पत्नी पुष्पा देवी और लालाराम की पत्नी धनदेवी को भी घायल कर दिया था। छुट्टा पशु आए दिन किसी ने किसी पर हमला कर देते हैं। अब तक वह कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लंबे समय से हम लोग इन्हें पकड़वाकर आश्रय स्थल भिजवाने की मांग कर रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। छुट्टा पशु फसल भी बर्बाद कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौत्र की मंगलवार को होनी है बरात
प्रेमराज के पौत्र की बरात मंगलवार को जानी है। शनिवार को मंडप की रस्म होनी थी। बृहस्पतिवार को पौत्री की विदाई के बाद कई मेहमान घर में ही रुके हुए हैं। सभी लोग शादी की खुशियां मना रहे थे, परिवार की महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। इसी बीच सांड़ के हमले में प्रेमराज की मौत होने से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed