फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man dies after being beaten and pushed by neighbors

Bareilly News: दूसरे समुदाय के पड़ोसियों ने पीटकर दिया धक्का, बुजुर्ग की मौत, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Thu, 16 Jan 2025 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 02:05 AM IST
सार

बरेली की नीलकंठ कॉलोनी में बुजुर्ग हरबंस लाला घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवा रहे थे। पड़ोसी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पड़ोसी ने पीटकर उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Elderly man dies after being beaten and pushed by neighbors
हरबंस लाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवाने के दौरान पड़ोसियों में मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने पिटाई कर धक्का दिया तो बुजुर्ग हरबंस लाल की मौत हो गई। उनके बेटे हेमंत ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के घर में लगे कैमरा का डीवीआर कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी हेमंत ने बुधवार शाम बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को सूचना दी कि पड़ोसी सगीर अहमद व उनके बेटे इमरान ने उनके पिता हरबंस लाल (79) की पीटकर हत्या कर दी है। बताया कि पिता घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवा रहे थे। तभी सगीर अहमद व उसके परिजन दीवार पर नट बोल्ट लगाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि सगीर आदि ने हरबंस लाल की पिटाई कर उन्हें धक्का दे दिया। इससे हरबंस लाल गिर गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


हेमंत के मुताबिक, उनके पिता हृदय रोगी थे। वह उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेमंत ने सगीर व इमरान पर पिता की पिटाई करने व धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सगीर का कहना है कि केवल बहस हुई थी। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि सगीर व इमरान पर रिपोर्ट लिख ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फुटेज की जांच से स्थिति स्पष्ट होगी। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मांस पकाने को लेकर था विवाद
इंस्पेक्टर पहुंचे तो हेमंत ने बताया कि पड़ोसी अपने घर में मांस पकाते हैं। हेमंत के पिता हरबंस लाल सात्विक प्रवृत्ति के थे। उन्हें इसकी गंध से परहेज था। इस वजह से अक्सर कहासुनी होती थी। रोज की दिक्कत से परेशान होकर उनके पिता ने फाइवर शीट लगाकर आड़ करने का प्रयास किया, पर आरोपियों को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने हमला कर दिया। हेमंत काफी तैश में दिखे। इंस्पेक्टर ने उनसे कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed