{"_id":"62e3f400b880ae5d174f1c02","slug":"elderly-man-commits-suicide-after-getting-upset-with-brother-in-subhash-nagar-area-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैं जीवन हार गया: भाई के उत्पीड़न से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले दो मिनट में बयां किया 25 साल का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं जीवन हार गया: भाई के उत्पीड़न से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले दो मिनट में बयां किया 25 साल का दर्द
Fri, 29 Jul 2022 08:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:21 PM IST
सार
वीडियो में पदम सिंह ने अपने भाई सुभाष का नाम लेते हुए इस सबके पीछे उसे दोषी बताया है। कहा है कि मैं पदम सिंह जीवन हार गया। मेरे भाई ने पच्चीस साल से मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं आज जिस स्थिति में हूं उसका जिम्मेदार मेरा भाई सुभाष सिंह है।
विज्ञापन
पदम सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में थाना सुभाष नगर की बीडीए कॉलोनी में भाई के उत्पीड़न से तंग आकर बुजुर्ग पदम सिंह ने सल्फास खाकर जान दे दी। उन्होंने जान देने से पहले खुद पर हुए जुल्मों को वीडियो बनाकर साझा किया है। साथ ही आरोपी भाई पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वीडियो में पदम सिंह ने अपने भाई सुभाष का नाम लेते हुए इस सबके पीछे उसे दोषी बताया है। कहा है कि मैं पदम सिंह जीवन हार गया। मेरे भाई ने पच्चीस साल से मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं आज जिस स्थिति में हूं उसका जिम्मेदार मेरा भाई सुभाष सिंह है। सुभाष को पुलिस के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, जिससे कोई किसी को मरने पर मजबूर न करे।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पदम सिंह के बेटे अशोक सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।