{"_id":"60b930188ebc3e00d33f2e31","slug":"elderly-father-s-agony-when-you-go-home-the-dog-makes-the-son-run-bareilly-news-bly448525978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पिता की व्यथा... घर जाओ तो कुत्ता दौड़ा देता है बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग पिता की व्यथा... घर जाओ तो कुत्ता दौड़ा देता है बेटा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
घर पर कब्जा कर रकम और जेवर चुराने का आरोप, कहा- प्रताड़ना की वजह से पत्नी की भी हो गई मौत
विज्ञापन
डाक विभाग के बैंक में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर बेटे और पुत्रवधू पर कराई रिपोर्ट
आकाशवाणी में इंजीनियर है पीड़ित पिता, मामले की जांच प्रेमनगर पुलिस के सुपुर्द
बरेली। आकाशवाणी के इंजीनियर 58 वर्षीय मोहन सिंह नयाल के इकलौते बेटे शिखर और पुत्रवधू निधि के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाक विभाग के बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बेटे पर मोहन सिंह ने पत्नी के साथ घर में रखी रकम और सोने की चेन की चोरी का भी आरोप लगाया है। कहा है, वह घर जाते हैं तो बेटा और बहू उन पर खूंखार कुत्ता दौड़ा देते हैं।
प्रेमनगर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी मोहन सिंह नयाल के मुताबिक मकान का एक हिस्सा उन्होंने बेटे शिखर और बहू निधि और दूसरा हिस्सा बेटी-दामाद को दे रखा था। बेटे-बहू ने कुछ समय पहले बेटी-दामाद को झगड़ा करके घर से निकाल दिया तो वह अकेले हो गए। आरोप है कि 30 मई को वह रामपुर दूरदर्शन में ड्यूटी करने गए तो बेटे और बहू ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। घर में रखे 20 हजार रुपये और दो तोले सोने की चेन भी चोरी कर ली। सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उन्हें घर में नहीं घुसने दिया लिहाजा पूरी रात उन्हें बाहर गाड़ी में बितानी पड़ी।
विज्ञापन
मोहन सिंह नयाल का आरोप है कि बेटा-बहू उनके और उनकी पत्नी कमलेश के साथ अक्सर मारपीट करते थे। कई बार उनका गला दबाने की भी कोशिश की। बेटे-बहू के उत्पीड़न से बीमार हुई उनकी पत्नी की 30 अप्रैल को मौत हो गई। उन्होंने मृत्यु से पहले एक हस्ताक्षर युक्त पत्र भी अपने पास लिखकर रखा था जिसमें अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों के नाम भी लिखे हैं। बुजुर्ग मोहन सिंह का मुताबिक बेटे-बहू ने एक खतरनाक कुत्ता भी पाल रखा है। वह घर जाते हैं तो वे उन पर कुत्ता दौड़ाकर कटवाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा बोला- पापा बहन के बहकावे में
मोहन सिंह नयाल के आरोपी बेटे शिखर का कहना है कि मां की मौत का कारण वह नहीं बल्कि उनके बहन और बहनोई हैं। उन्हीं की लापरवाही से उनकी मां की मौत हुई। वह इकलौते बेटे हैं तो उन्हें मकान पर कब्जा करने की क्या जरूरत है। उन्होंने तो पापा के बीमार होने पर उनकी सेवा की लेकिन वह बहन-बहनोई के बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग के बैंक में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर बेटे और पुत्रवधू पर कराई रिपोर्ट
आकाशवाणी में इंजीनियर है पीड़ित पिता, मामले की जांच प्रेमनगर पुलिस के सुपुर्द बरेली। आकाशवाणी के इंजीनियर 58 वर्षीय मोहन सिंह नयाल के इकलौते बेटे शिखर और पुत्रवधू निधि के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाक विभाग के बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बेटे पर मोहन सिंह ने पत्नी के साथ घर में रखी रकम और सोने की चेन की चोरी का भी आरोप लगाया है। कहा है, वह घर जाते हैं तो बेटा और बहू उन पर खूंखार कुत्ता दौड़ा देते हैं।