{"_id":"6795520a28a6e064f400f850","slug":"elderly-dies-in-road-accident-youth-injured-in-another-incident-bareilly-news-c-4-bly1015-568209-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दूसरी घटना में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दूसरी घटना में युवक घायल
विज्ञापन
बरेली। जिले में पीलीभीत बाइपास पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में बिथरी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। कैंट की घटना में वाहन का इंतजार कर रहा युवक घायल हो गया।
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के तीर्थपुर गांव निवासी नत्थूलाल (75) किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि नत्थूलाल और उनके साथी मोहनलाल बाइक पर पीलीभीत से घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात जैसे ही वह नवाबगंज क्षेत्र के गरगइया गांव के पास पहुंचे, किसी बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नत्थूलाल की मौके पर मौत हो गई, मोहनलाल को गंभीर चोटें आईं। इधर, कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में नकटिया स्थित डिफेंस कैंपस निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि भाई अखिलेश 20 जनवरी को पुरानी नकटिया चौकी के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तेजी से आ रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। अखिलेश घायल हो गए, उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो