फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly died under suspicious circumstances, accused of murder

Bareilly News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 20 Nov 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly died under suspicious circumstances, accused of murder
फरीदपुर। मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी राममूर्ति कश्यप (75) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी बेटी ने अपने भाई और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला है। शव के पास खून बिखरा हुआ था। ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

राममूर्ति कश्यप ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी का उसके पहले पति से एक बेटा है। शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद राममूर्ति का सौतेला बेटा मोहल्ले में ही अलग मकान बनवाकर रहने लगा। राममूर्ति तीनों बेटियों की शादी कर चुके थे।
विज्ञापन

बेटी मुन्नी की शादी उन्होंने फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलौआ निवासी वीरपाल के साथ की थी। बेटी मुन्नी व दामाद वीरपाल ही राममूर्ति की देखरेख करते थे। मुन्नी ने बताया कि पिता ने आठ महीने पहले मकान उसके नाम कर दिया था। इस वजह से उसका भाई नाराज रहने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में उसने रविवार को पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी और उसकी पत्नी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कही गई मगर शव पर चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, शव खून से लथपथ था। ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई जा रही है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जरूरी हुआ तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

वर्जन: बेटी ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जबकि मौके पर हत्या जैसी स्थिति नहीं मिली। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed