{"_id":"5c08f901bdec22417b50cea1","slug":"elderly-died-due-to-cold-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली जंक्शन पर ठंड से बुजुर्ग की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली जंक्शन पर ठंड से बुजुर्ग की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जंक्शन के वेटिंग हॉल में बुधवार सुबह ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीलिया और फेफड़े खराब होने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है।
जीआरपी का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग चादर ओढ़कर बेंच पर बैठा कांप रहा था, थोड़ी देर बाद बेंच पर ही गिर गया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जंक्शन पर मंगलवार रात जीआरपी एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद और धर्मेंद्र कुमार गश्त पर थे। सुबह साढ़े तीन बजे यात्रियों ने सूचना दी कि वेटिंग हाल में बुकिंग विंडों के पास एक यात्री कांप रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद एसआई मौके पर पहुंचे तो देखा तो बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि वह चादर ओढ़कर बैठा हुआ था, शरीर पर भी शर्ट पैंट थी। उन्होंने लोगों से बात की तो बताया गया, कमजोर शरीर होने के कारण वह ठंड बर्दाश्त नहीं कर सका।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पीलिया और फेफड़े खराब होना आया है। मेडिकल सूत्रों की मानें तो पीलिया में भूख न लगना स्वाभाविक है, जिससे कमजोरी आती है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार का कहना है कि उसके शरीर पर कपड़े कम थे, आशंका है मौत का कारण ठंड हो सकता है।
- पीलिया और फेफड़े खराब होने से ठंड नहीं लगती है, कपड़े कम हो, यह बात अलग है। इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकता।
- डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
- पीलिया और फेफड़े खराब होने से ठंड नहीं लगती है, कपड़े कम हो, यह बात अलग है। इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकता।
- डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ