फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elder brother shot dead in property dispute

जायदाद के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

Wed, 22 Sep 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Elder brother shot dead in property dispute
प्रतीकात्मक।

सिरौली के नवाबपुरा गांव का मामला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरौली। नवाबपुरा गांव में मंगलवार को जमीन और मकान बेचने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची नवाबपुरा चौकी पुलिस ने घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर जनपद के गांव ढकिया निवासी बाबू आलम का छोटा भाई शाने आलम सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में एक घर खरीद कर रह रहा है। 38 वर्षीय बाबू का छोटे भाई शाने आलम से घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को शाने आलम और बाबू आलम का फोन पर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद बाबू रामपुर से नवाबपुरा पहुंच गया। जहां उसका बंटवारे को लेकर शाने आलम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शाने आलम ने घर से तमंचा निकाला लाया और बाबू के सीने में दो गोलियां मार दी। गोली लगने से बाबू की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद वह भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद देर रात आरोपी शाने आलम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीन बीघा जमीन ने बना दिया भाई का हत्यारा

गांववालों के मुताबिक इस परिवार पर 25 बीघा जमीन थी, लेकिन धीरे धीरे बाबू ने काफी जमीन बेच दी। बाकी बची 12 बीघा जमीन भी वह बेचना चाहता था। जमीन में मां समेत तीनों भाइयों का हिस्सा था, जबकि पैतृक गांव ढकिया में बने मकान पर बाबू का कब्जा था और इसी को लेकर विवाद था। मंगलवार को बाबू नवाबपुरा आया और उसका जमीन और मकान बेचने को लेकर भाइयों से विवाद हो गया। मां के सामने दोनों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। इस बीच शाने आलम घर से तमंचा निकाला लाया और बड़े भाई बाबू के सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed