फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight trains will run on changed routes from 23rd to 31st October

Bareilly News: 23 से 31 अक्तूबर तक बदले रूट से चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें

Tue, 17 Oct 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight trains will run on changed routes from 23rd to 31st October
बरेली। रेल यात्रियों को 23 से 31 अक्तूबर तक कुछ समस्या हो सकती है। दरअसल, आठ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पंजाब के फिरोजपुर से बिहार के धनबाद के बीच होता है। अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक 13307/13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन 23 से 31 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर किया जाएगा। टाटानगर-अमृतसर 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को लखनऊ-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी। ऋषिकेश-हावड़ा 13010 दून एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी। हावड़ा-ऋषिकेश 13309 दून एक्सप्रेस 16 से 27 अक्तूबर तक वाया फाफामऊ होकर, जबकि 20 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-लखनऊ होकर संचालित की जाएगी। अजमेर-किशनगंज 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 23 से 30 अक्तूबर तक लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा़-गोरखपुर-छपरा होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed