फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight smugglers arrested while carrying ganja in luxury car in Bareilly

Bareilly News: लग्जरी कार से 35 किलो गांजा ले जाते आठ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते करते थे तस्करी

Mon, 26 Feb 2024 10:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Mon, 26 Feb 2024 10:24 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। शाहजहांपुर में भी इस गिरोह के तस्कर पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Eight smugglers arrested while carrying ganja in luxury car in Bareilly
गांजा तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। आरोपियों से 35 किलो गांजा और लग्जरी कार बरामद हुई है। कार को जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने  शनिवार को सिलबट्टा रेस्टोरेंट के पास चावड़ के जंगल में छापा मारकर इन तस्करों को पकड़ा। 

विज्ञापन


आरोपियों में अयोध्या के गांव रुद्रावली निवासी मनीष, बाराबंकी रामनगर के ग्राम थाल खुर्द निवासी लालू यादव और रामनिवास, बाराबंकी के कानूनगोयान निवासी रितेश जायसवाल, अयोध्या के रुदौली निवासी रोहित, शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन के गांव दिलावरपुर भटकर निवासी सूरजपाल, बाराबंकी की आवास विकास कॉलोनी निवासी गोविंद और बाराबंकी के फतेहपुर के गांव छानदवल निवासी अंकित शामिल हैं। ये सभी यूपी व उत्तराखंड के कई जिलों में गांजा की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन


नेपाल के रास्ते लाते हैं गांजा 
गिरोह के लोग नेपाल के रास्ते सात से आठ हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा लाते हैं और उसमें केमिकल मिलाकर फुटकर में महंगे दामों पर बेचते हैं। नेपाल से गांजा कौन लाता है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में भी पकड़े गए थे गिरोह के सदस्य 
इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर ने शाहजहांपुर में तैनाती के दौरान भी इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर दिनेश जायसवाल इस गिरोह का सरगना था जो अपने साथी अश्वनी के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता था। वर्ष 2020 में इंस्पेक्टर ने खुटार थाना क्षेत्र में इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर 35 किलो गांजा बरामद किया था। वर्ष 2019 में भी गिरोह के पांच सदस्य पकड़े गए थे। इसके बाद रितेश ने बरेली में ठिकाना बना लिया।

पॉश कॉलोनी को बनाते हैं ठिकाना
गिरोह का सरगना बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर दिनेश जायसवाल पहले भांग के ठेके लेता था। लालच ने उसे गांजा तस्कर बना दिया। उसने अपने गुर्गों को अलग-अलग क्षेत्रों में छोटी-छोटी किराना की दुकानें खुलवा दीं। उसी पर गांजा सप्लाई करने लगा। 

रईस घर के लड़कों को ग्राहक बनाने के लिए ये लोग पॉश कॉलोनियों में दुकानें खोलते थे और उन पर लड़कों को रख देते थे। इन लोगों ने सुरेश शर्मा नगर में किराए पर मकान लेकर काफी दिन वनखंडीनाथ, बीसलपुर, बारादरी इलाके में काम किया। शक होने पर मकान खाली कर दिया। आरोपी खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed