फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight quintals of gunpowder was kept in the kitchen, police recovered it.

Bareilly News: रसोईघर में रखा था आठ क्विंटल बारूद, पुलिस ने किया बरामद

Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Eight quintals of gunpowder was kept in the kitchen, police recovered it.
भारी मात्रा में पटाखे किए गए बरामद। स्रोत-पुलिस।
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा की घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित एक घर पर छापा मारकर पुलिस ने आठ क्विंटल पटाखे और बारूद बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ये पटाखे रसोईघर में रखे थे। वहीं, पास में गैस सिलिंडर भी रखा था। अगर कोई हादसा हो जाता तो घनी आबादी के कारण काफी जन-धन की हानि होती। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद माल को थाने में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने टीम के साथ मोहल्ला ठाकुरद्वारा की घनी आबादी के एक घर पर छापा मारकर यह बरामदगी की। नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसडीएम तृप्ति गुप्ता की अगुवाई में गांव कुरतरा व अन्य क्षेत्रों में भी छापा मारा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed