फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight including Uttarakhand couple returning to Rakshabandhan, died in road accidents

रक्षाबंधन कर लौट रहे उत्तराखंड के दंपती समेत आठ की सड़क हादसों में मौत

Wed, 05 Aug 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Eight including Uttarakhand couple returning to Rakshabandhan, died in road accidents
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बेहिसाब वाहनों और तेज रफ्तार ने कराए हादसे, कई लोगों के हाथ-पैर टूटे

विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन मनाकर लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सड़कों पर बढ़े बेहिसाब वाहनों के साथ ही तेज रफ्तार की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड निवासी दंपती की ससुराल से लौटते वक्त शेरगढ़ में हादसे में मौत हो गई। शाही में ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी के कारोबारी और उसकी बेटी की शाहजहांपुर के कटरा में हुए हादसे में जान चली गई। शहर समेत देहात के दूसरे इलाकों में भी सड़क दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सुभाषनगर क्षेत्र में बदायूं रोड पर एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रहे युवक को चौपुला चौराहे की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के हाथ में राखियां बंधी थीं, लेकिन उसकी जेब से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव भौवापुर में अपनी ससुराल आए फतेहगंज पूर्वी निवासी 21 वर्षीय प्रमोद की बाइक को सोमवार रात क्यारा स्टैंड के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद ससुराल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शेरगढ़। रुद्रपुर जिले के पुलभट्ठा थाने के बरा अजीतपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामस्वरूप उर्फ पप्पू की ससुराल शेरगढ़ के सिमरावा गांव में है। पत्नी कुसमा देवी के साथ वह रक्षाबंधन पर ससुराल आए थे। यहां से मंगलवार को बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे, तभी शेरगढ़-बहेड़ी रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बालपुर गांव में ओमप्रकाश कोटेदार के प्लॉट में गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे के मौत, तीन घायल

शाही। जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव किराका निवासी महेश कश्यप पत्नी रामवती और तीन बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल शाही के गांव बंसीपुर आए थे। मंगलवार शाम वह परिवार के साथ घर लौट रहे थे। शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर मिर्जापुर चौराहे पर शाम करीब 6 बजे पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से रामवती और उनकी गोद में एक साल शिवा उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। महेश के साथ ही बाइक की टंकी पर बैठीं उनकी दोनों बेटियां राधिका और अर्चना भी गंभीर घायल हो गईं। वहीं टक्कर मारकर भागे ट्रक का लोगों ने धनेटा तक पीछा किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। संवाद

शाहजहांपुर/फतेहगंज पूर्वी। बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी रामबाबू (30) मिठाई की दुकान चलाते थे। सोमवार को वह अपने परिवार और घर आए बहन-बहनोई के साथ अपनी कार से मीरानपुर कटरा थाना के गांव बाबूपुर नगरिया ससुराल गए थे। वहां से रात करीब पौने बारह बजे पूरा परिवार घर लौट रहा था। कार रामबाबू चला रहे थे। मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आई बोलेरो से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में रामबाबू की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी रेखा (27), बेटी लक्ष्मी (7), आराध्या (5), मोना (3), बहनोई बब्लू (28), बहन ममता (25) भांजे शिवा (5) और केतन (4) को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार शाम करीब चार बजे कारोबारी की पांच साल की बेटी आराध्या ने दम तोड़ दिया। उधर, बोलेरो में सवार चालक समेत तीन लोग भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed