{"_id":"61c39887d990f45c2b72b7e3","slug":"eight-days-leave-from-morning-on-whatsapp-group-order-got-two-days-in-the-evening-bareilly-news-bly4700801131","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सअप ग्रुप पर सुबह से आठ दिन की छुट्टी का हल्ला, शाम को आदेश मिला दो दिन का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सअप ग्रुप पर सुबह से आठ दिन की छुट्टी का हल्ला, शाम को आदेश मिला दो दिन का
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अवकाश की आधिकारिक सूचना न होने के कारण दिनभर परेशान रहे शिक्षक, कई स्कूल भी खुले
बरेली। शीतलहर के चलते परिषदीय स्कूलों में अवकाश को लेकर बीएसए के एक मेसेज ने बुधवार को शिक्षकों को खूब परेशान किया। दरअसल, बीएसए विनय कुमार ने सुबह कई ग्रुपों पर मेसेज कर दिया कि 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा, लेकिन शाम सात बजे एक पत्र जारी किया, इसमें सिर्फ दो दिन का अवकाश होने का जिक्र है।
बीएसए विनय कुमार ने सुबह व्हाट्सअप ग्रुप पर 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश रहने की सूचना डाली। लिखा कि शीतलहर के चलते डीएम के आदेश के क्रम में 31 दिसंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। तब तक कई शिक्षक स्कूल पहुंच गए थे। कई स्कूलों में बच्चे भी आ गए थे। इधर, शिक्षकाें को लिखित में कोई आदेश न मिलने पर वे स्कूल खोले रहे और बच्चों को 31 दिसंबर तक छुट्टी होने की सूचना देते रहे। शाम सात बजे बीएसए ने एक पत्र जारकी किया, इसमें लिखा कि 22 और 23 दिसंबर को अवकाश रहेगा। इस पर शिक्षक दूसरे ग्रुपों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना था कि जब दो दिन का अवकाश करना था तो सुबह 31 दिसंबर तक के अवकाश का मेसेज क्यों दिया गया।
शिक्षकों का कहना है कि अब उनके सामने समस्या यह है कि बच्चों को अवकाश बीएसए के मेसेज के अनुसार 31 दिसंबर तक का बता चुके हैं। अब सोमवार को स्कूल खोलकर गांव में घूमकर बच्चों को अवकाश रद्द होने की सूचना देकर स्कूल लाना होगा। बीएसए विनय कुमार का कहना है कि शीतलहर के चलते फैसला लिया गया था। दोपहर में मौसम सामान्य रहा तो उसी हिसाब से दो दिन का अवकाश घोषित किया। व्हाट्सअप ग्रुप पर डाले गए मेसेज पर बीएसए कोई जवाब नहीं दे सके।