फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eight accused sent to jail in obscene dance case in bareilly

Bareilly News: महिला डांसरों के साथ किया तमंचे पर डिस्को...लुटाए नोट, पुलिस ने आठ आरोपी भेजे जेल

Tue, 05 Nov 2024 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया में प्रधान के बेटे के निकाह से पहले हुए कार्यक्रम में महिला डांसरों को बुलाया गया था। डांस के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते प्रधान समेत आठ आरोपियों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन
eight accused sent to jail in obscene dance case  in bareilly
गांव धंतिया में हुआ था डांस कार्यक्रम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया में प्रधान के बेटे की शादी से एक दिन पूर्व फूहड़ डांस के दौरान असलहों से हर्ष फायरिंग की गई। डांसरों पर नोट लुटाए गए। इस मामले में पुलिस ने प्रधान हारिश खान और उनके बेटों समेत आठ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने प्रधान हारिश खान समेत करीब आठ लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह था मामला 
गांव धंतिया के मौजूदा प्रधान हारिश खान के बेटे जीशान की शादी का शनिवार को मंडप कार्यक्रम था। इस मौके पर प्रधान ने गांव के खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर बगैर प्रशासन की अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिला डांसरों को बुलाया गया। फूहड़ डांस हुआ। इस दौरान कुछ लोग बार बालाओं के ऊपर रुपये उड़ा रहे थे। इसी दौरान असलहों से कई राउंड फायरिंग भी की, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इससे पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। 
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
रविवार रात को पुलिस ने प्रधान हारिश खान, उनके भाई आरिफ, बेटे अरबाज, जीशान, भतीजा वाजिद और गांव के रिजवान, बाबू, आरिफ उर्फ सब्बुआ और करीब 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed