फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eid milad un nabi procession will be taken out on a new route in Bareilly

ईद मिलादुन्नबी: बरेली में नए रास्ते से निकलेगा जुलूस, दोनों पक्ष सहमत, अफसरों ने लगाई मुहर

Sun, 15 Sep 2024 07:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में जगतपुर इलाके से रविवार शाम को प्रस्तावित ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने के रूट पर मची रार थम गई। नए रास्ते से जुलूस निकाले जाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। 

विज्ञापन
eid milad un nabi procession will be taken out on a new route in Bareilly
मीरा की पेठ स्थित बुखारपुरा तिराहा पर तैनात पुलिस। इसी रास्ते से गुजरेगा जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस के रूट पर 20 घंटे से मची रार रविवार शाम थम गई। दोनों पक्षों की तनातनी से फंसा पेंच सुलझा लिया गया है। जुलूस अब अल्पसंख्यक आबादी बाहुल्य बस्ती के दूसरे रास्ते से गुजरेगा। दोनों पक्षों की सहमति के बाद अफसरों ने मुहर लगा दी है। लिखापढ़ी होने के बाद अंजुमन रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


पिछली साल दो समुदाय के लोगों में तनातनी के बाद जगतपुर में भारी फोर्स लगाकर जुलूस निकाला गया था। इस बार शनिवार रात से ही रविवार शाम प्रस्तावित जुलूस के रास्ते को लेकर तनातनी बढ़ गई थी। दरगाह आला हजरत के प्रमुख सुब्हानी मियां अड़ गए थे कि अगर जगतपुर में रवि की चक्की की ओर से रास्ता नहीं दिया गया तो वह लोग जुलूस नहीं ले जाएंगे। उनके एलान पर जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमन (छोटे जुलूस) का आगाज ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोग कर रहे थे विरोध 
वहीं जगतपुर निवासी यज्ञदत्त शर्मा, संजीव प्रजापति आदि लोग अपनी बस्ती के रास्ते से जुलूस निकालने के विरोध में अड़े थे। उन्होंने कहा कि नई परंपरा डालने की कोशिश की गई तो वह खामोश नहीं बैठेंगे। अधिकारी दोनों पक्षों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने में जुटे थे और सभी रास्तों पर भारी फोर्स लगा दी है। शाम को दोनों पक्षों में सहमति हो गई कि थोड़ा सा रूट बदल लिया जाएगा।

अंजुमन जुलूस ऐसे रास्ते से परंपरागत मार्ग पर निकाला जाएगा, जहां हिंदू आबादी के केवल आठ दस घर ही हैं। दरगाह से जुड़े लोगों का कहना है कि वह इस रूट से जुलूस ले जाने को तैयार हैं लेकिन कहीं ऐसा न हो कि उन पर नए रूट से जाने को लेकर कानूनी कार्रवाई कर दी जाए। इसलिए उन्हें लिखापढ़ी में यह रूट चाहिए। अधिकारी इसकी लिखापढ़ी करा रहे हैं। इसके बाद जुलूस निकाला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed