{"_id":"25c077c8b9f5f76650c39e84fd10983e","slug":"eid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद और सावन पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रखें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद और सावन पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रखें अधिकारी
बरेली
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कमिश्नर प्रमांशु और डीआईजी आरकेएस राठौर ने संयुक्त रुप के कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि ईद और सावन के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। गौतस्करी व गौकशी के खिलाफ मंडल के सभी जिलों में अभियान चलाएं। पिछले दिनों लग्जरी इनोवा जैसी गाड़ियों में पशु तस्करी पकड़ी गईं हैं। आयल टैंकर में भी जानवर ले जाते पकड़े गए हैं।
कमिश्नरी में मंडलीय समीक्षा के दौरान पीडब्लूडी के अधिकारियों से कहा कि वह कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्गों की सूची पुलिस से लेकर दुरूस्त करा दें। एसई से खुद बदायूं में कछला तक जाने और ऊबड़-खाबड़ सड़क को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि कांवड़िए नंगे पैर चल सकते हैं अत: इसे ध्यान में रखकर मार्गों को ठीक कराया जाए। रविवार व सोमवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक रहती है । अत: उन दिनों विशेष चौकसी रखकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने एक अन्य बैठक में मनरेगा में खोदे जाने वाले तालाबों के किनारे वृक्षारोपण पर जोर दिया। उन्होेंने कहा कि 2539 तालाबों का सुदृढ़ीकाण करना होगा। यह कार्य मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान में किया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए 16 से 22 जुलाई तक भू जल सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें भूगर्भ जल को संरक्षित करने विषयक जागरूकता कार्यक्त्रस्म होंगे।
पोषण मिशन की समीक्षा में कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायद दी कि वह इसमें शिथिलता न आने दें। शाहजहांपुर की डीएम द्वारा उनके जिले में पोषण मिशन की सफलता के लिए ‘सर्वधन’ नाम से कार्यक्त्रस्म चलाया जा रहा है। जिसमें कुपोषित बच्चों को पहले केला, दूध, गुड़ दिया गया फिर उन्हें बोर्नविटा खिलाया गया। बैठक में मंडल के चारो जिलों के डीएम, एसपी तथा सीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।