{"_id":"65ac3df3f8b7e6856a06c7b6","slug":"efforts-to-speed-up-road-construction-after-the-revised-budget-bareilly-news-c-4-bly1036-329127-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुनरीक्षित बजट के बाद सड़कों के निर्माण को रफ्तार देने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुनरीक्षित बजट के बाद सड़कों के निर्माण को रफ्तार देने की कवायद
Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुनरीक्षित बजट पारित होने के बाद अब सड़कों के निर्मांण को रफ्तार देने की कवायद शुरू हो गई है। तारकोल की सड़कें 15 फरवरी के बाद बनेंगी। सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य इससे पहले ही कराए जाएंगे।
महापौर उमेश गौतम ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधूरी सड़कों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। वर्क ऑर्डर के बाद भी काम शुरू न करने वाली फर्मों को काली सूची में डालने की तैयारी की गई है। पिछले साल शुरू हुए कार्यों को 31 मार्च तक पूरा कराया जाएगा। ठेकेदारों के बकाया का मुद्दा आया तो निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब पांच करोड़ रुपये के भुगतान किए गए हैं। महापौर ने और भुगतान करने के निर्देश दिए।
15वें वित्त आयोग की बैठक जुलाई 2023 में हुई थी। सड़कों और नालियों के निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भुगतान न मिलने पर ठेकेदारों ने काम रोक दिए थे। अब नगर आयुक्त ने भुगतान शुरू कराए तो काम पूरे होने की उम्मीद जगी है। जिन कार्यों के टेंडर निरस्त हो गए थे, उनके टेंडर दोबारा जारी होंगे।

घास मंडी की सड़क
विज्ञापन