फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Effigies burnt in protest against lathi charge in Hapur

Bareilly News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में पुतले फूंके

Wed, 06 Sep 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Effigies burnt in protest against lathi charge in Hapur
पुवायां तहसील में पुतला दहन करते वकील
कलक्ट्रेट गेट पर बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कलक्ट्रेट गेट पर मुख्य सचिव और डीजीपी के प्रतीकात्मक पुतले दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड पर जाम भी लगाया।

अधिवक्ताओं ने पहले से ही मंगलवार को प्रतीकात्मक पुतला दहन का एलान किया था। इसको देखते हुए सुबह से ही कलक्ट्रेट गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुतला दहन न करने के लिए अधिकारियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन अधिवक्ता अड़े रहे। दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ता कचहरी गेट के बाहर मुख्य सचिव और डीजीपी लिखे प्रतीकात्मक पुतलाें को हाथ में लेकर निकले।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड को बंद कर दिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पुतलों में आग लगा दी। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट के अंदर चले गए। इस दौरान कचहरी रोड पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। काफी देर तक आवागमन बंद रहा। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि बुधवार को तीसरे दिन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। हापुड़ में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुवायां में तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
कलान। कलान तहसील में अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए प्रोटक्शन एक्ट लागू किए जाने, प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता ओम शरण यादव, अनिल यादव, सुधाकर यादव, विवेक यादव, विकास यादव, अनूप कुमार मौर्य, उमेश भदौरिया, अनवर खान, मोरपाल वर्मा, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद। दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। वकीलों ने प्रमुख सचिव व पुलिस महानिदेशक के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया। बार संघ के महासचिव संदीप मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अजय शंकर दीक्षित, प्रदीप श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।

पुवायां तहसील में पुतला दहन करते वकील

पुवायां तहसील में पुतला दहन करते वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed