{"_id":"5a688e234f1c1b7d268b6535","slug":"eesl-to-install-new-led-lights-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईईएसएल का सर्वे पूरा, नई लाइट्स से चमकेगी बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईईएसएल का सर्वे पूरा, नई लाइट्स से चमकेगी बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली की बचत के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) का सर्वे पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार से शहर में सोडियम स्ट्रीट लाइट को हटाकर एलईडी लाइट्स लगाने का काम शुरू होगा। एक महीने में करीब 23 हजार लाइट्स बदली जाएंगी।
विद्युत ऊर्जा की खपत कम करने के लिए पूरे प्रदेश में ईईएसएल कंपनी को एलईडी लाइट्स लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत करीब सप्ताह भर पहले कंपनी की टीम शहर पहुंची थी और लाइट्स का सर्वे किया गया। कंपनी के इंजीनियर विकास और रॉबिन आदि ने बुधवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर बृहस्पतिवार से काम शुरू करने की बात कही है। शुरुआत नगर निगम के सामने से ही होगी। इसके बाद जोन दो में काम किया जाएगा। यह लाइट्स बदलने के बाद नगर निगम की बिजली की खपत करीब 60 फीसद तक कम हो जाएगी। यह लाइट्स 80, 40 और 20 वाट की होंगी जबकि सोडियम लाइट 150-200 वाट की होती थीं। नगर आयुक्त ने बताया कि यह कंपनी कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने पर तीन दिन में ठीक करेगी।
पुरानी लाइट्स पर निर्णय नहीं
नई लाइट लगने के बाद पुरानी लाइट का क्या होगा, इस अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। कंपनी के लोग भी यह लाइट लेने को तैयार हैं या नगर निगम इन्हें स्वतंत्र रूप से भी बेच सकता है।