फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

महिला मित्रों को नकल कराने परीक्षा कक्ष में घुस गए

Thu, 09 Apr 2015 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के एक परीक्षा कक्ष में बुधवार को दो युवक बेधड़क होकर अपनी महिला मित्रों को नकल कराने के लिए घुस गए। महिला कक्ष निरीक्षक ने जब उन्हें रोका तो दोनों उनके साथ बदसलूकी करने लगे। बोले- तुम्हारी क्या औकात है, यहां तो प्रिंसिपल भी हमसे कांपते हैं। चीफ प्राक्टर ने इस मामले में एक युवक को नामजद करते हुए दोनों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की पाली में कक्ष संख्या 18 में बीएससी तृतीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान बीबीए फाइनल ईयर में पढ़ रहा अनिकेत सक्सेना अपने एक दोस्त के साथ कमरे में घुस गया। कक्ष में तैनात निरीक्षक कहकशा सिद्दीकी ने उन्हें रोका तो दोनाें ने उनसे बदसलूकी करनी शुरू कर दी। शिक्षिका के मुताबिक दोनों ने उनसे कहा कि ‘तुम यहां हमें गाइड कर रही हो, तुम्हारी क्या औक ात। यहां प्रिंसिपल और दूसरे टीचर भी हमसे कांपते हैं’। वे दोनाें अपने साथ मोबाइल भी लेकर आए थे।

विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक ने बताया कि दोनों की दो महिला मित्र उनके कमरे में परीक्षा दे रही थीं। परीक्षा शुरू होने से पहले भी दोनाें युवक उनके पास आए थे और दोनाें लड़कियाें को साथ बैठाने को कहा था, लेकिन उन्हाेंने मना कर दिया। शिक्षिका ने एक लड़की से दूसरे युवक का नाम पूछा तो उसने उसका नाम आकाश बताया। दोनों युवक और ज्यादा बदतमीजी पर आमादा हो गए तो उन्होंने फोन करके प्राक्टर को बुलाया। मगर उनके आने से पहले ही दोनों युवक भाग गए। चीफ प्राक्टर डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि उन्हाेंने अनिकेत सक्सेना और एक अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज से निकाला जा चुका है अनिकेत
चीफ प्राक्टर डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अनिकेत का कॉलेज में पहले भी कभी अच्छा आचरण नहीं रहा। वह बीबीए फाइनल ईयर का छात्र है। इससे पहले भी उसकी कई शिकायतें आई हैं। एक बार उसे कॉलेज से निकाला भी चुका है। उसके माफी मांगने और दोबारा गलती न करने का वायदा करने पर उसे प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed