फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

लेखपाल ने पीसीएस अधिकारी केपरिवार से मांगी रिश्वत!

Tue, 26 May 2015 12:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के एडीएम (सिटी) रक्षपाल सिंह ने बरेली की सदर तहसील के लेखपाल पर जमीन की मनमाफिक पैमाइश करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए राजस्व परिषद से शिकायत की है। परिषद ने इसे गंभीरता से लिया है और डीएम से दस दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

एडीएम (सिटी) रक्षपाल सिंह ने राजस्व परिषद के आयुक्त को भेजी शिकायत में कहा है कि परिवार का संयुक्त खेत सदर तहसील के गांव सिमरावोरी पुर में है। लेखपाल ने गलत पैमाइश करके खेत के बीच से चकरोड निकाल दिया है। स्थानीय स्तर पर आसानी से जानकारी नहीं दी तो आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई । पैमाइश के दौरान लेखपाल ने मेरा भाई तथा अन्य परिवार वालों से ठीक से पैमाइश करने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। लेखपाल को रिश्वत नहीं दी तो उसने पैमाइश गलत कर दी और खेत के बीच से ही चकरोड निकाल दिया। बरेली के अधिकारियों के निर्देश पर पैमाइश के लिए 19 मार्च तय हुई लेकिन पैमाइश नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान न होने पर राजस्व परिषद के आयुक्त को शिकायत की गई।
विज्ञापन

राजस्व परिषद ने  शिकायत में पीसीएस अधिकारी से जुड़ा मामला होने के कारण दस दिन के अंदर डीएम को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश किए हैं। दूसरी ओर तहसीलदार सदर खालिद अंजुम का कहना है कि लेखपाल ने पैमाइश की थी, जिसमें चकरोड खेत में दबाने की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed