{"_id":"62370e1fe164950a35329b27","slug":"education-bareilly-news-bly4787217108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : जीआईसी से विभिन्न केंद्रों के लॉकर में पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : जीआईसी से विभिन्न केंद्रों के लॉकर में पहुंचे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। रविवार को सभी 99 केंद्रों के लिए प्रश्नपत्रों का आवंटन डीआईओएस के निर्देशन में बनाई गई टीम के नेतृत्व में हुआ। इन प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रों तक भिजवाया गया। निगरानी के लिए भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर जिस स्थान पर प्रश्नपत्र रखे गए है, वहां पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पिछले दिनों कराया गया। वहीं रविवार को प्रश्नपत्रों का वितरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में परीक्षा केंद्रों के लिए कराया गया। प्रश्नपत्रों के वितरण में 15 शिक्षक और कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं चार सदस्यीय टीम इनकी निगरानी में लगी रही। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 59 हजार 420 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवाद