फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मोदी जी ने किया प्रेरित.. आईआईटी के बाद अब एमबीए

Mon, 09 Nov 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
education
माता-पिता और भाई के साथ आशी अग्रवाल।
बरेली। दिल्ली आईआईटी में ओवर ऑल परफार्मेंस में डायरेक्टर गोल्ड मेडल पाकर शहर का नाम रोशन करने वाली शहर की बेटी आशी अग्रवाल को जर्मनी की बड़ी मैनेजमेंट कंपनी में जॉब मिल गई है। आशी के मुताबिक वह अब एमबीए करेंगी। पीएम मोदी के संबोधन ने उन्हें काफी प्रेरित किया है। बता दें कि आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में आशी को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के रहने वाले साड़ी कारोबारी विनय अग्रवाल की बेटी आशी ने वर्ष 2015 में जीआरएम से 94.6 प्रतिशत के साथ इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने आईआईटी की तैयारी की और उनका वर्ष 2016 में दिल्ली आईआईटी में बीटेक टेक्सटाइल्स टेक्नोलॉजी में पढ़ाई के लिए चयन हो गया। चार साल की पढ़ाई के बाद उन्हें दिल्ली आईआईटी के दीक्षांत समारोह में ओवरऑल बेस्ट परफार्मेंस के लिए डायरेक्टर गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री मौजूद रहे। आशी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से उन्हें काफी प्रेरणा मिली है। वह अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रखते हुए एमबीए करने की इच्छुक हैं। आशी का कहना है कि उनकी जीवन की यह बड़ी सफलता पिता के साथ मां प्रतीक्षा अग्रवाल के सहयोग से मिली है। उनसे छोटा उनका भाई यश भी चेन्नई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। गोल्ड मेडल पाकर वापस बरेली जाने पर कई संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed