फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

सीबीएसई परीक्षा- यूनिफॉर्म में आना होगा और डिजिटल घड़ी लाए तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Sun, 26 Jan 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
education
सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन

बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और12वीं परीक्षाओं के लिए कई तरह की गाइड लाइन जारी कर दी है। अब स्टूडेंट्स को बोर्ड द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक ही परीक्षा में शामिल होना होगा। गाइड लाइन के अनुसार छात्रों को यूनिफार्म में ही परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा डिजिटल घड़ी पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर गाइड लाइन फॉलो नहीं की गईं तो परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

अभी तक बोर्ड ने परीक्षा में कैलकुलेटर, नकल से जुड़ी कोई सामग्री, मोबाइल फ ोन और ईयरफ ोन पर भी पाबंदी लगाई थी। लेकिन इस बार बोर्ड ने स्मार्ट घड़ी या डिजिटल घड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया है। परीक्षा कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा के दौरान समय देखने की दिक्कत न हो इसलिए सभी स्कूलों की कक्षाओं में घड़ी लगाई गई है। जहां ऐसा नहीं है वहां पर भी बोर्ड द्वारा घड़ी लगवाई जा रही है। इसलिए अगर किसी भी स्टूडेंट्स के पास स्मार्ट घड़ी या डिजिटल घड़ी पाई जाती है तो उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार सभी स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देनी होगी। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी 2020 से शुरू हो चुकी हैं जबकि थ्योरी की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इस बार 16 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएंगी। दसवीं में 6907 और 12 वीं 5755 बच्चे पंजीकृत हैं। टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। कहा कि परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन को 16 बिंदुओं में जारी किया गया है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल न हो इसके लिए बोर्ड ने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed