{"_id":"5e2ae29b8ebc3e4ad309271d","slug":"education-bareilly-news-bly393220139","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 21 प्रतिशत बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 21 प्रतिशत बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत में 21 प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इन बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक बीआरसी पर दो-दो आधार किटें भेजी गई हैं, जिन्हें प्रशिक्षित आपरेटर चलाएंगे। शासन ने बीआरसी पर आधार किटों के सत्यापन और काम की समीक्षा करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। साथ ही आधार नामांकन कार्य में गड़बड़ी होने पर बीएसए और बीईओ की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वर्ष 2017 से परिषदीय स्कूलों में पढने वाले बच्चों के आधार कार्ड बनाने की कवायद जारी है, लेकिन अब योजना परवान चढ़ पाई है। आधार कार्ड बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 30 आधार किटें मिली हैं, जिन्हें चलाने के लिए यूआईडीएआई ने आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया है। प्रत्येक बीआरसी पर दो-दो आधार किटें दी गई हैं, जहां पर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आधार नामांकन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए जनपद स्तर पर बीएसए और ब्लॉक स्तर पर बीईओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ब्लाकों में बीआरसी पर आधार किटें नवंबर-दिसंबर 2019 में भेजी गई थीं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। आशंका है कि आधार नामांकन की आड़ में धन उगाही न शुरू हो जाए। इसलिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पर बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने एमडीएम के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह को आधार किटों के क्रियान्वयन और सतर्कता निवारण के संबंध में निर्देश दिए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का नाम आधार नामांकन के लिए यूआईडीएआई को न भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए द्वारा नामित और यूआईडीएआई द्वारा प्रशिक्षित कर्मी ही आधार नामांकन कार्य करेगा।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अभी 28 किटें 15 बीआरसी पर भेजी गई हैं। दो बीआरसी पर एक-एक किट प्रशिक्षित कर्मी के आने पर जल्द भेजी जाएंगी। आधार नामांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं। नामांकन कार्य में गड़बड़ियों की संभावना नहीं है, फिर भी एहतियातन जांच कर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
-बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए