{"_id":"5e0fa3058ebc3e880b00fe70","slug":"education-bareilly-news-bly39048621","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज: युवा महोत्सव में होगा खेलों और रंगारंग कार्यक्रम का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज: युवा महोत्सव में होगा खेलों और रंगारंग कार्यक्रम का संगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जनवरी से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा आयोजन
9 से 12 जनवरी तक अंतर संकाय क्रीड़ा समारोह भी होगा
बरेली। बरेली कॉलेज मेें शुक्रवार को शैक्षिक सांस्कृतिक परिषद और क्रीड़ा समिति की बैठक में महाविद्यालय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता और युवा महोत्सव की कार्ययोजना बनाई गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने शैक्षिक सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों और संकायाध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
क्रीड़ा समिति की बैठक में तय हुआ कि 9-12 जनवरी तक अंतर संकाय क्रीड़ा समारोह का आयोजन होगा। इसमें क्रिकेट, वालीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। हर संकाय की अपनी अलग टीम होगी। इस बार कला वाणिज्य, विधि समेत अन्य संकायों के अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स के संकायों की टीम भी बनेगी। सभी संकायों को इसकी सूचना दे दी गई है। इच्छुक छात्र अपने संकायाध्यक्ष के पास आवेदन करेंगे। इसके बाद संकाय स्तर पर टीम का गठन कर खिलाड़ियों के नाम प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे।
शैक्षिक सांस्कृतिक परिषद की बैठक में तय हुआ कि 12 जनवरी से एक सप्ताह तक युवा महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान वाद विवाद, काव्य पाठ, चित्रकला, गायन, वादन, सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र इस संबंध में अन्य जानकारी शैक्षिक सांस्कृतिक परिषद की सचिव, प्रॉक्टर या डीएसडब्ल्यू ऑफिस से ले सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने की। इस दौरान डॉ. स्वदेश सिंह, डॉ. रीना अग्रवाल, चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. शुभ्रा कटारा, डॉ. मनमीत कौर आदि मौजूद रहे।