फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पर्व ने बनाई बुर्जुगों के लिए स्मार्ट वॉच, अब जाएगा जापान

Tue, 24 Dec 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
education
पर्व ने बनाई बुर्जुगों के लिए स्मार्ट वॉच, अब जाएगा जापान - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आल्मा मातेर स्कूल के छात्र पर्व कपूर तीन चरणों में जापान की सैर को जाएंगे। उन्हें यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित उनके स्मार्ट वॉच के मॉडल ने दिलाई है। प्रदर्शनी का आयोजन जापान सरकार की एक संस्था सकूरा ने फरवरी 2019 में आईआईटी, दिल्ली में कराया था।
विज्ञापन

फरवरी 2019 में आईआईटी दिल्ली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में पर्व ने अपने मॉडल को पेश किया था। पर्व के मुताबिक उसने डिजिटल अलार्मिंग सिक्योरिटी सिस्टम से लैस यह घड़ी खासतौर से बुर्जुगों के लिए बनाई है, जिसे स्मार्टफोन से भी ट्रेस किया जा सकता है। इसके अलावा आपात स्थिति में बुजुर्ग व्यक्ति यदि घड़ी में लगे बटन को दबाता है तो तुरंत ही इसकी सूचना स्मार्टफोन पर पहुंच जाती है। इस मॉडल को प्रोत्साहित करने और अन्य तकनीक समझाने के लिए संस्था सकूरा ने पर्व को जापान आने का न्यौता दिया है। यहां पर्व को तीन चरणों में जापान की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

पत्र के मुताबिक संस्था सकूरा 19 से 25 अप्रैल 2020, एक से 20 जून 2020 और 15 से 21 नवंबर 2020 तक तीन चरणों में जापान का भ्रमण कराकर अन्य तकनीकी जानकारी देगी। पर्व ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में उसकी मदद स्कूल की रसायन शास्त्र की प्रवक्ता सुमन गुप्ता व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रवि सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed