फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

वर्षों बाद मिले पुराने सहपाठी तो ताजा हो गईं यादें

Mon, 23 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। शहर के केंद्रीय विद्यालय जेएलए में रविवार को एल्युमिनाई मीट-2019 का आयोजन किया गया। इसमें 1985-95 तक के बैच के एक्स स्टूडेंट्स शामिल हुए। एल्युमिनाई मीट में वर्षों पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला तो एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करके सभी भावुक हो गए। एक-दूसरे से उसी गर्मजोशी से मिले जैसे पढ़ाई के दौरान मिलते थे। इस दौरान पूर्व छात्रों ने शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

मीट में सभी पूर्व छात्र बारी-बारी मंच पर आए और विद्यालय छोड़ने के बाद के अपने संघर्ष और उपलब्धियां बताईं। कोई सेना में अधिकारी बन चुका है तो कोई बड़ा बिजनेस मैन है। कोई चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। कॉलेज से पासआउट हर छात्र ने यही कहा कि वह अपने फील्ड में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हैदराबाद से आए आनंद मूर्ति सेना में कर्नल हैं। ऋतु हुड्डा दिल्ली के आर्मी स्कूल में अध्यापन कर रहीं है। सोनिया कपूर आर्मी स्कूल नोएडा में शिक्षिका हैं, उनके पति कर्नल हैं। दिल्ली से आए संजीव आर्या एक कंपनी में इंजीनियर हैं। डॉ. प्रजेय श्रीवास्तव बरेली के ही रामपुर गार्डन के एक अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट हैं तो डॉ. आदित्य माहेश्वरी ऑर्थोपैडिक सर्जन हैं। इस दौरान कुछ ने गाना गाकर दोस्ताें को झूमने पर मजबूर किया तो कुछ ग्रुप बनाकर सेल्फी लेकर यादों को संजोते रहे। बातचीत में इन लोगों ने बताया कि जब वे यहां पढ़ते थे तब विद्यालय में आज के जैसे संसाधन नहीं थे। बावजूद इसके फैकल्टी के मार्गदर्शन ने उन्हें सफल बनाया और आज वे देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। शिक्षक अपने छात्रों की उपलब्धियां सुनकर गदगद दिखे। सतानाम सिंह रंधावा ने बताया कि एल्युमिनाई में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई के अलावा भी कई स्थानों से पूर्व छात्र पहुंचे थे। कार्यक्रम का संचालन पुनीत सक्सेना और हिना सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed