{"_id":"5deff1998ebc3e87d30c518a","slug":"education-bareilly-news-bly387518426","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता की दबंगई, परीक्षा के समय करता रहा चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता की दबंगई, परीक्षा के समय करता रहा चहलकदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक छात्र नेता के एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान मंगलवार को परीक्षा कक्ष में चहलकदमी करने से वहां हड़कंप जैसी स्थिति बन गई। स्थिति तब बदतर हो गई जब परीक्षा कक्ष के बाहर भी यह छात्र निकलकर बारामदे मेें चहलकदमी करने लगा और अन्य कक्षों में भी जाकर घूमने लगा। इस दौरान वहां किसी भी शिक्षक ने उसे नहीं रोका। बताया जाता है कि छात्र आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसे लेकर महाविद्यालय के शिक्षक भी काफी सशंकित रहते हैं। बाद में चीफ प्राक्टर के मौके पर पहुंचने और परीक्षा कक्ष में ही आधे घंटे तक बैठने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।
बताया जाता है कि महाविद्यालय में एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का एक छात्र जो पूर्व में पूर्व चीफ प्राक्टर पर हमले का आरोपी भी रह चुका है, मंगलवार को कमरा नंबर नौ में सेमेस्टर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही वह पहले अपने कमरे और फिर बाद में बारामदे में घूमने लगा। इस दौरान परिसर में विभिन्न कमरों में परीक्षा दे रहे करीब तीस से अधिक शिक्षकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अनदेखा सा कर दिया। छात्र के आपराधिक प्रवृत्ति का होने के चलते वह उसे टोकने से डरते रहे। पर बाद में इसकी सूचना किसी ने चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर छात्र को न केवल डांट लगाई बल्कि उसके परीक्षा कक्ष मेें बैठने के बाद वहीं आधे घंटे तक बैठी रहीं। तब जाकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हो सकी।
बरेली कालेज में ट्रिपलिंग कर रहे छात्र को धुना
बरेली। बरेली कालेज में मंगलवार को बाइक पर तीन छात्र ट्रिपलिंग कर जा रहे थे। इन छात्रों को प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों द्वारा रोका गया तो ये नहीं रुके। आगे दौड़ाकर इन्हें पकड़ा गया जिसके बाद यह नोक झोेंक पर उतारू हो गए। प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने इन छात्रोें की जमकर क्लास लगाई। पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस के आने के बाद छात्रों का रुख नरम हो गया और उन्होंने माफी मांगी। उनसे माफीनामा भी लिखवाया गया और तब इन्हें जाने दिया गया। उधर, चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों छात्रों को ट्रिपलिंग से रोका गया तो वह अपशब्द कहने लगे। इस पर उन्हें पकड़कर बैठा लिया गया और पुलिस बुलाई गई। पुलिस के सामने उन्होंने माफी मांगी। माफी नामा भी लिखकर दिया। इसके बाद इन्हें जाने दिया गया।