फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

अब महाविद्यालयों की संबद्घता को ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Wed, 11 Dec 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। अब विश्वविद्यालयों से महाविद्यालयों की संबद्घता और विभिन्न कोर्सों की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है। इसके तहत सरकार के एनआईसी विभाग की वेबसाइट पर सीधे ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद इसे संबंधित विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा। यहां से स्वीकृत होने पर इसकी जानकारी भी ऑनलाइन ही आवेदनकर्ता को मेल पर दे दी जाएगी। अब तक यह पूरी प्रक्रिया ऑफ लाइन होती थी, जिसे सीधे विश्वविद्यालय में प्रपत्रों की हार्ड कॉपी के माध्यम से करना होता था।
विज्ञापन

विभिन्न विश्वविद्यालय से महाविद्यालयों के स्थायी संबद्घता और कोर्सों की स्थायी-अस्थायी मान्यता के लिए अब तक प्रपत्रों के माध्यम से मैन्युअल या ऑफ लाइन तरीके से आवेदन किया जाता था, जिसे लेकर कई तरह की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब इस प्रक्रिया को एनआईसी की वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। इसके तहत किसी भी विश्वविद्यालय से संबद्घता या अस्थायी कोर्सों की मान्यता के लिए सीधे प्रदेश सरकार की एनआईसी वेबसाइट पर आवेदन किया जाएगा। एनआईसी वहां से यह आवेदन सीधे विश्वविद्यालय को ऑनलाइन भेजेगा, जिसे एक निश्चित समय सीमा में स्वीकृत करना होगा। इसके बाद इसकी सूचना संबंधित महाविद्यालय को मेल आदि के जरिए एनआईसी ऑनलाइन ही दे देगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और इसके बाद इनमें शिकायतों की गुंजाइश नगण्य रह जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल इस नई व्यवस्था के तहत एनओसी आदि के लिए ही आवेदन किया जा सकेगा। सभी तरह की संबद्घता और कोर्सों की स्थायी-अस्थायी मान्यता ऑनलाइन ही कर दी जाएगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय को भी पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता पांडेय, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed