{"_id":"5dd059908ebc3e54fb5d221d","slug":"education-bareilly-news-bly384291012","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 700 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 700 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आयुर्वेदिक और नर्सिंग की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर शनिवार को पहली पाली में 550 और दूसरी पाली में 150 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं हुई। अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस कॉलेज में एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, केशलता स्कूल ऑफ नर्सिंग, श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी और राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
अनुपूरक परीक्षा का केंद्र घोषित
बरेली। एमबीबीएस और एमडी/एमएस की अनुपूरक परीक्षा के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया है। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का परीक्षा केंद्र महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बनाया गया है।