फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

उत्तर पुस्तिका से गायब हो गए चार पेज

Fri, 15 Nov 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के दौरान पत्रकारिता के एक छात्र की उत्तरपुस्तिका से चार पेज गायब हो गए। छात्र ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

पुराना शहर के रोहली टोला निवासी अमन सिंह बरेली कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन के छात्र हैं। बृहस्पतिवार को वह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अपनी चारों उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने पहुंचे थे। सेकेंड पेपर की जब कॉपी देखी तो उसमें 28 पन्ने निकले, जबकि उसमें 32 पन्ने होने चाहिए। इस पेपर में अमन को 66 अंक मिले थे। अमन का आरोप है कि उनकी कॉपी से लिखे हुए चार पन्ने गायब थे। इसको लेकर लिपिक से उनका विवाद हो गया तो वह परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से मिलने पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक ने अमन की पूरी बात सुनकर उनकी शिकायत ले ली है और मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अमन ने परीक्षा नियंत्रक से लिपिक के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed