फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मैथोडिस्ट कॉलेज: दुरुस्त हुईं व्यवस्थाएं, साफ-सफाई भी नजर आई

Fri, 18 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। जीआईसी में चल रही प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों को अव्यवस्थाओं के बीच कॉलेजों में ठहरा दिया गया था। मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज में तो एक कर्मचारी नशे में धुत मिला था। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारी हरकत में आए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आयोजकों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसका असर भी दिखा और बुधवार को कॉलेजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आईं। मैथोडिस्ट कॉलेज की प्रिंसिपल ने शराब पीकर आने वाले कर्मचारी की फटकार भी लगाई। यहां रात में महिला स्टाफ मुस्तैद मिला।
विज्ञापन

बालक-बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बारह मंडलों की टीर्में आइं हैं। बालिकाओं को इस्लामिया गर्ल्स, मैथोडिस्ट गर्ल्स और रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में ठहराया गया है। वहीं बालकों को एफआर इस्लामिया में ठहराया गया है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी अमर उजाला की टीम सुविधाओं का जायजा लेने पहुंची तो स्थिति काफी बेहतर मिली। मैथोडिस्ट में महिला स्टाफ मौजूद मिला। उन्होंने खिलाड़ियों के रूम दिखाए जो साफ सुथरे नजर आए। मच्छरों से छुटकारे के लिए बुधवार को फॉगिंग भी कराई गई। स्टाफ को कड़े निर्देश दिए कि कोई कर्मचारी शराब पीकर न आए। इस्लामिया गर्ल्स में भी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। एफआर इस्लामिया में लड़कों की टीमें रुकी हैं। खिलाड़ियों का कहना था मंगलवार को साफ-सफाई नहीं थी, अब सही है। हालांकि खिलाड़ी मच्छरों से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर नहीं मिली खाने-पीने की सुविधा
प्रतियोगिता के मुकाबले पूरे दिन चले, लेकिन खिलाड़ियों को खाने को कुछ नसीब नहीं हुआ। दोपहर बाद खिलाड़ियों ने बाहर जाकर खाना खाया। वैसे आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था रहती है, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में बिठाए खिलाड़ी रहे परेशान
प्रतियोगिता जीआईसी परिसर में कराई गई। इस दौरान खिलाड़ियों को धूप में बैठा दिया गया। दोपहर के वक्त धूप जब तेज हुई तो बालिका वर्ग की खिलाड़ी कपड़े से मुंह ढके बैठी रहीं। कई खिलाड़ियों से काम भी कराया गया। कुछ खिलाड़ियों से गेट तक चूना डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed