{"_id":"5da23f858ebc3e016d632263","slug":"education-bareilly-news-bly379879756","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग पहुंचा बरेली कॉलेज प्राचार्य विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग पहुंचा बरेली कॉलेज प्राचार्य विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद का विवाद राज्य महिला आयोग में पहुंच गया है। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने शनिवार को आयोग की वेबसाइट पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा दी है। उन्होंने वरिष्ठता दरकिनार कर डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बनाकर अपने साथ अन्याय होने की बात कही है।
बरेली कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का रिटायरमेंट 14 अक्तूबर को है। मगर उससे दस दिन पहले पांच अक्तूबर को अचानक ही उन्होंने डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इस पर डॉ. पूर्णिमा अनिल ने स्वयं को डॉ. अनुराग मोहन से वरिष्ठ बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। मामले को लेकर उन्होंने कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। उन्होंने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा को बिना किसी सूचना डॉ. अनुराग मोहन को चार्ज देने के संबंध में नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब मांगा है। वहीं, डॉ. पूर्णिमा अनिल शनिवार को राज्य महिला आयोग की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने आयोग से की गई शिकायत में प्राचार्य पद पर अपना दावा करते हुए अन्याय होने की बात कही है।
सबको सोमवार का इंतजार
आठ दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बरेली कॉलेज फिर खुल रहा है। डॉ. अनुराग मोहन के प्राचार्य बनने के बाद पठन-पाठन का यह पहला दिन होगा। ऐसे में कॉलेज के शिक्षक तमाम कयास लगा रहे हैं। कॉलेज की व्यवस्थाओं से संबंधित कुछ प्रमुख पदों पर फेरबदल की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं लेकिन अब तक कोई बात स्पष्ट रूप से खुलकर नहीं कही गई है।