{"_id":"5d9e46d28ebc3e93a3343fc8","slug":"education-bareilly-news-bly379420062","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन होगा। इसके बाद आवेदनपत्रों की जांच होगी और फिर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। हिंदी, संस्कृत, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, गणित, अंग्रेजी, प्राणि विज्ञान, वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, शिक्षा शास्त्र, अर्थ शास्त्र, इतिहास, दर्शन शास्त्र, सैन्य अध्ययन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग विषय में खाली सीटों के लिए विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया था। बताया जाता है कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बृहस्पतिवार को इसका अंतिम दिन है और फिर प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी।