फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

रुहेलखंड में पर्यटन उद्योग का अध्ययन करेगा विश्वविद्यालय

Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पर्यटन उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों के जीवन स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है। बरेली और मुरादाबाद मंडल पर्यटन उद्योग से लोगों के जीवन स्तर में हुए आर्थिक सुधार के अध्ययन की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है।
विज्ञापन

किसी भी शहर में पर्यटकों के आने-जाने और उनके ठहरने से वहां बसे लोगों की आजीविका का विकास होता है और उनके जीवन स्तर में सुधार होता है। पीतलनगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद शहर में यूं तो कोई प्रमुख पर्यटनस्थल नहीं है, लेकिन पीतल के कारोबार के चलते प्रदेश का यह महत्वपूर्ण शहर है। साथ ही यहां जामा मस्जिद और पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। ऐसे ही बरेली मंडल में शाहजहांपुर शहीदों की नगरी है, तो पीलीभीत जिला जंगलों के लिए मशहूर है। मगर बरेली इसमें काफी महत्वपूर्ण है, यहां आंवला के रामनगर में किला, जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल अहिच्छत्र, शहर में दरगाह आला हजरत और खानकाहे नियाजिया, नाथ मंदिर आदि महत्वपूर्ण धर्मस्थल हैं। पीलीभीत के जंगलों में जहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, वहीं दरगाह आला हजरत के उर्स में भी लाखों की भीड़ उमड़ती है। इस उर्स में सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के कई देशों से जायरीन पहुंचते हैं। इन स्थलों पर पर्यटकों से आने जाने इनके आसपास बसे लोगों के जीवन स्तर में होने वाले आर्थिक बदलाव और भविष्य की संभावनाओं पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। डीन मैनेजमेंट प्रो. पीबी सिंह के मुताबिक यह शोध नौ महीने में पूरा होगा, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. सुनील कुमार सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed