फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

विश्वविद्यालय तक पहुंचा बरेली कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन का मामला

Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पिछले दिनों बरेली कॉलेज में एलएलबी की एक छात्रा के दाखिले को लेकर हुए हंगामे का मामला विश्वविद्यालय तक जा पहुंचा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा। छात्र नेताओं ने नियमों को दरकिनार कर एलएलबी में हुए एडमिशन के मामले की जांच कराने और छात्रा का एडमिशन से इनकार पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्र नेता एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अवनीश चौबे, सैय्यद फरहान अली व अन्य का आरोप है कि जब लास्ट डेट खत्म हो गई थी तो फिर 81 एडमिशन कैसे हुए। जब सूची सीट लॉक करने के लिए भेजी गई तो फिर छात्रा का नाम क्यों हटा। बता दें कि सोमवार को बरेली कॉलेज में एलएलबी में छात्रा के एडमिशन को लेकर काफी छात्र और छात्रनेता बैरियर पर इकठ्ठा होकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे। आरोप था कि छात्रा का नाम पहली मेरिट में था पर उसने फीस नहीं जमा की है। ऐसे में उसका एडमिशन फाइनल करने के लिए लिस्ट विवि भेज दिया जाए। जबकि करीब 81 छात्रों के एडमिशन लास्ट डेट के बाद किए गए हैं। यह दलील दी गई कि उनकी फीस जमा नहीं थी। फीस जमा कर विवि को सीट लॉक करने के लिए सूची भेज दी गई पर पहली मेरिट की इस छात्रा का नाम हटा दिया गया। मामले पर छात्र विवि भी गए। वहां जानकारी मिली कि कॉलेज नाम भेज दे तो कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी बरेली कॉलेज ने छात्रा का नाम जोड़ने को पत्र नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed