{"_id":"5d5c62dc8ebc3e6c350b448c","slug":"education-bareilly-news-bly373004725","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पुरानी रंजिश में सामने आए छात्र गुट, बचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पुरानी रंजिश में सामने आए छात्र गुट, बचा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन साल पहले बरेली कॉलेज के दो छात्र गुटों में हुए विवाद की चिंगारी अब भी सुलग रही है। मंगलवार को स्टैंड को लेकर इन दोनों गुटों के छात्र बरेली कॉलेज में बैंक के पास जमा होने लगे। मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने तत्काल एलआईयू को सूचना दी और छात्रों को तितर-बितर किया, जिससे टकराव टल गया।
समाजवादी छात्रसभा से जुड़े मधुनेश यादव और एक अन्य संगठन से जुड़े विपिन थापा गुट के छात्रों के बीच दिसंबर 2015 में विवाद हुआ था। कॉलेज से शुरू हुआ यह विवाद सड़क तक पहुंच गया था और दोनों गुटों में जमकर मारपीट, पथराव हुआ था। इस मामले में कई छात्र घायल भी हुए थे और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुछ छात्र जेल भी भेजे गए थे। यह मामला तो शांत हो गया, लेकिन इन गुटों के छात्रों के बीच तनाव अब भी बरकरार है। मधुनेश और विपिन, दोनों बरेली कॉलेज में एलएलबी के छात्र हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को स्टैंड पर पार्किंग शुल्क को लेकर कोई बात होने पर दोनों पक्षों के छात्र बरेली कॉलेज में बैंक के पास जमा होने लगे। सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ वहां पहुंच गईं। उन्होंने एलआईयू और पुलिस को भी सूचना दी। साथ ही सख्ती करके कार्रवाई की चेतावनी देकर छात्रों को वहां से हटाकर भेजा। इससे वहां होने वाला टकराव टल गया।
‘कॉलेज में बैंक के पास छात्र गुटों के इकट्ठे होने और विवाद की सूचना मिलने पर उन्हें सख्ती से हटा दिया गया। एलआईयू और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।’
विज्ञापन
- डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, बरेली कॉलेज