फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज: मानकों पर ‘मिस फिट’ है.. फिर भी मेरिट है

Wed, 24 Jul 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एलएलबी में भारांक को प्रतिशत में शामिल करने के खेल को सांठगांठ कर बरेली कॉलेज प्रशासन ने निपटा लिया है। बरेली कॉलेज से विश्वविद्यालय तक रही खींचतान के बाद पुरानी प्रक्रिया से ही मेरिट को मंजूरी दे दी गई। हालांकि सोमवार को हुए विरोध के चलते एलएलबी की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार को भी ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली कॉलेज में एलएलबी की पहली मेरिट के अनुसार एडमिशन शुरू हुए थे। 64 एडमिशन के बाद पहुंचे एबीवीपी के राहुल चौहान, गौरव यादव समेत तमाम पदाधिकारियों ने हंगामा कर काउंसलिंग बंद करा दी। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मेरिट बनाने में गड़बड़ी की है। उनका कहना था कि आवेदन के दौरान लगाए गए सर्टिफिकेट के भारांक को अंक प्रतिशत में जोड़ दिया गया है जो नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन

सोमवार को इस पर विरोध करने के बाद मंगलवार को एबीवीपी के पदाधिकारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह से मिलने पहुंचे। मगर जब उन्होंने पिछले साल भी यही प्रक्रिया अपनाने की बात कही तो वह बैकफुट पर आ गए। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। हालांकि कॉलेज में कुछ शिक्षक दबी जुबान इस मेरिट बनाने की प्रक्रिया को गलत ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय तक दौड़े, नतीजा शून्य
एबीवीपी के विरोध को लेकर बरेली कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी में भारांक को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से भी संपर्क किया। बावजूद इसके कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पिछले साल की तरह ही बनाई गई इसी मेरिट को सही मान लिया गया है। बुधवार को अब इसके अनुसार ही एडमिशन होंगे।


काउंसलिंग बंद, सछास ने किया घेराव
सोमवार को हुए विवाद के चलते मेरिट को लेकर मंगलवार को दिन भर असमंजस की स्थिति रही, जिसके चलते बरेली कॉलेज में काउंसलिंग बंद रही। बरेली कॉलेज ने इसकी कोई सूचना भी नहीं जारी की थी। परिणामस्वरूप एडमिशन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को लौटना पड़ा। इसके चलते समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने लॉ के विभागाध्यक्ष प्रो. नसीम अख्तर का घेराव किया। उनका कहना था कि छात्रों के एक ग्रुप के बेवजह विरोध के चलते काउंसलिंग बंद की गई है। इससे दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान फैज मोहम्मद, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed