{"_id":"5d2f7fcc8ebc3e6ce212a13d","slug":"education-bareilly-news-bly368919314","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फिर शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फिर शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक बार फिर खोलने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया में 60 हजार से ज्यादा सीटें खाली रहने और नई मान्यता वाले 57 कॉलेजों में सीटें बढ़ने के चलते यह निर्णय लिया जा रहा है।
शैक्षिक सत्र 2019-20 में स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आठ अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक महाविद्यालयों में इन कोर्स में 1.65 लाख से ज्यादा सीटें हैं। अब तक जारी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इनमें से 1.05 लाख सीटें भरी जा चुकी हैं। करीब 60 हजार सीटें अभी खाली हैं। इसके अलावा बरेली और मुरादाबाद मंडल में जून माह के अंतिम सप्ताह में 57 कॉलेजों को नई संबद्धता दी गई है। साथ ही कुछ कॉलेज में कुछ नये पाठ्यक्रम में भी मान्यता दी गई है। इनकी सीटें भी अभी खाली पड़ी है। ऐसे में विश्वविद्यालय इन सीटों को भरने के लिए एक बार फिर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई तिथि तय नहीं की गई है।
बरेली कॉलेज में बुधवार को 114 एडमिशन
बुधवार को बरेली कॉलेज में कुल 114 एडमिशन हुए। इसमें बीए में 51, बीएससी मैथ्स में 23, बीएससी बायो में 15 और बीकॉम में 25 एडमिशन हुए। इनमें से तीन एडमिशन गरीब सवर्णों के भी हैं।
विज्ञापन
22 से जमा होगी सेकेंड ईयर और फाइनल की फीस
बरेली कॉलेज में सेकेंड ईयर और फाइनल के छात्र-छात्राओं की फीस जमा करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू नहीं हो सकी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सीटें लॉक न होने के चलते अब फीस 22 जुलाई से जमा की जाएगी। यह जानकारी बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने दी।
प्रवेश के साथ ही कक्षाएं शुरू
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार से कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही यहां प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा चुकी छात्राएं अब एमए प्रथम वर्ष राजनीति शास्त्र एवं संगीत और स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह छात्राएं 19 जुलाई तक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में आवेदन कर सकती हैं। 22 जुलाई को इनकी मेरिट लिस्ट तैयार करके एडमिशन किए जाएंगे। इसके चलते ही 15 जुलाई को जारी की गई मेरिट के अनुसार आवेदन का समय 18 जुलाई को दोपहर दो बजे के लिए बढ़ा दिया गया है।