{"_id":"5d2a40288ebc3e6cf90fa77f","slug":"education-bareilly-news-bly3684751127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- काउंसलिंग से चूके अभ्यर्थियों को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- काउंसलिंग से चूके अभ्यर्थियों को एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज की अब तक जारी हुई मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र-छात्राएं अगर किसी कारण से काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके हैं तो उन्हें एक और मौका मिलेगा। कॉलेज ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 15 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे सेमिनार कक्ष में ग्रीवांस कमेटी के समक्ष पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
बरेली कॉलेज में हाई मेरिट होने के बावजूद किसी न किसी कारण से तमाम छात्र-छात्राएं एडमिशन नहीं ले सके हैं। इनमें से कुछ अभ्यर्थी वे भी हैं, जिनके मोबाइल पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ सेवा एक्टिवेट होने के चलते काउंसलिंग का मेसेज नहीं पहुंचा। ऐसें में बरेली कॉलेज ने इन सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया इन अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। 15 जुलाई को ऐसे सभी अभ्यर्थी 11 बजे सेमिनार कक्ष में अपने सभी दस्तावेजों के साथ ग्रेवांस कमेटी के सामने पेश होकर एडमिशन का दावा कर सकते हैं। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा और खाली सीटों के अगली लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, शनिवार को बरेली कॉलेज में बीए में 148, बीएससी मैथ्स में 73, बीएससी बायो में 68 और बीकॉम में 22 एडमिशन हुए। इसके साथ ही स्नातक और परास्नातक में एडमिशन का आंकड़ा 98,596 तक पहुंच गया है।
अवंतीबाई कॉलेज की चौथी मेरिट लिस्ट जारी
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय ने शनिवार को चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अब बीए में 51.80, बीएससी गणित में 57.40 और बीएससी बायो में 64.20 प्रतिशत अंक वाली छात्राओं के एडमिशन हाेंगे। बीएससी बायो में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 59.40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एमए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान और समाजशास्त्र की तीसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। शनिवार को जारी मेरिट के सारे एडमिशन 15 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकांश कॉलेजों में सोमवार को एडमिशन का अंतिम दिन
स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई एडमिशन का अंतिम दिन निर्धारित किया है। इसके चलते अधिकांश कॉलेजों में सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी।