फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज में स्नातक की तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी

Thu, 11 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। स्नातक में एडमिशन के लिए बरेली कॉलेज ने बुधवार को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। बृहस्पतिवार से इनके एडमिशन किए जाएंगे। वहीं, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में परास्नातक प्रथम वर्ष में गृह विज्ञान और समाजशास्त्र के एडमिशन बृहस्पतिवार को भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में तीसरी कट ऑफ लिस्ट के एडमिशन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ड्रॉइंग एंड पेटिंग, सैन्य अध्ययन एवं अर्थशास्त्र विभाग में होंगे। बीएससी मैथ्स की काउंसलिंग केमिस्ट्री विभाग और बीएससी बायो की काउंसलिंग बॉटनी विभाग में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होगी। कट ऑफ लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा बरेली कॉलेज में बुधवार को बीकॉम में 149 और अन्य कक्षाओं में 10-12 एडमिशन हुए। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के फार्म भी बुधवार से जमा होने शुरू हो गए हैं। इनकी फीस 15 जुलाई के बाद जमा की जाएगी।
विज्ञापन

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में परास्नातक प्रथम वर्ष में गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों की पहली मेरिट के एडमिशन बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके प्रवेश 12 और 13 जुलाई को दोपहर दो बजे तक होंगे। बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिस्ट्री में भी खाली रह गई सीटें
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही केमिस्ट्री/एप्लाइड केमिस्ट्री की काउंसलिंग बुधवार को पूरी हो गई। तीन दिन में यहां सिर्फ 518 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है, जबकि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में इस पाठ्यक्रम में 2192 सीटें हैं। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एमएससी मैथ्स की काउंसलिंग होगी। वहीं, एडमिशन की रफ्तार न बढ़ने से निजी कॉलेज संचालक चिंतित हैं। अब तक सिर्फ 85,786 एडमिशन हुए हैं, जबकि स्नातक और परास्नातक में 1,60,555 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed