{"_id":"5d24f3bf8ebc3e6c990bb893","slug":"education-bareilly-news-bly367939495","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन: सिर्फ छह दिन बाकी, सीटें आधी भी नहीं भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन: सिर्फ छह दिन बाकी, सीटें आधी भी नहीं भरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने में सिर्फ छह दिन बचे हैं, मगर एडमिशन रफ्तार नहीं पकड़ रहे हैं। स्नातक और परास्नातक में अब तक आधी सीटें भी नहीं भरी जा सकी हैं, जिसके चलते संबद्ध कॉलेजों के संचालक चिंता में हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अंतिम दिनों में प्रवेश प्रक्रिया रफ्तार पकड़ सकती है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एमएससी को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रम में मेरिट के आधार पर एडमिशन होते हैं। बरेली और मुरादाबाद मंडल में विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में 1,60,555 सीटें हैं। 29 जून को मेरिट जारी होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मगर एडमिशन की रफ्तार काफी सुस्त है, खासतौर पर परास्नातक पाठ्यक्रम में। मंगलवार तक स्नातक और परास्नातक में लगभग 85 हजार एडमिशन ही हो सके हैं, जिसके चलते आधे से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं।
केमिस्ट्री में भी सुस्त एडमिशन की रफ्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार से केमिस्ट्री/एप्लाइड केमिस्ट्री की काउंसलिंग हो रही हैं। बुधवार को केमिस्ट्री की काउंसलिंग का अंतिम दिन है लेकिन इसकी भी रफ्तार सुस्त है। दो दिन में सिर्फ 387 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई है जबकि इस कोर्स में 2192 सीटें हैं।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में काउंसलिंग से
छूटे अभ्यर्थियों को आज भी मौका
मंगलवार को मौसम खराब होने के चलते बरेली कॉलेज में एडमिशन को कम छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां बीए में 27, बीएससी मैथ्स में 20, बीएससी बायो में 21 और बीकॉम में 98 एडमिशन हुए। बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि मंगलवार को जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं पहुंच सके हैं, उन्हें बुधवार को एक और मौका दिया जाएगा।
बरेली कॉलेज में आज से शुरू होंगे
स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश
बुधवार दस जुलाई से बरेली कॉलेज में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष (बीए, बीएससी, बीकॉम) में संस्थागत छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एडमिशन के समय अभ्यर्थी को पूर्व कक्षा की मूल मार्कशीट एवं फोटोस्टेट और पिछले साल की फीस रसीद लेकर कॉलेज जाना होगा। जिनको अभी मार्कशीट नहीं मिली है, वे इंटरनेट से निकली मार्कशीट दिखाकर प्रवेश पा सकेंगे। यह जानकारी बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने दी है।